अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न

आप Freenom World की पेशकश क्यों कर रहे हैं?

Freenom का संबंध डोमेनों और DNS से है। दूसरे सबसे बड़े डोमेन प्रदाता के रूप में Freenom TK, ML, GA, CF और GQ डोमेनों के लिए प्रामाणिक DNS सेवाएं प्रदान करते हुए एक बड़ी AnyCast अवसंरचना का संचालन करता है। यह अवसंरचना पहले से स्थापित है और इस विशाल अवसंरचना पर DNS सेवाओं को रिसॉल्व करने की पेशकश करना आसान है। Freenom World के DNS रिसॉल्वर हमेशा करीब होते हैं और तेज़ हैं तथा हम - अन्य DNS रिसॉल्वरों के विपरीत – कभी भी आपके IP पते की जानकारी को हमारी लॉगफाइलों में संग्रहीत नहीं करेंगे।

Freenom World मुफ्त क्यों है?

Freenom की अवसंरचना के पहले से ही स्थापित होने के कारण रिसॉल्विंग DNS सेवाएं प्रदान करने की कोई अतिरिक्त बड़ी लागत नहीं है। हम Freenom के ग्राहकों (पंजीकृत डोमेन के साथ या उसके बिना) को बिना किसी शुल्क के तेज और गुमनाम DNS रिसॉल्वर का उपयोग करने का विकल्प  प्रदान करना चाहते हैं। अपने DNS को 80.80.80.80 और 80.80.81.81 की ओर केंद्रित करके आज ही Freenom World का इस्तेमाल करना शुरू करें।

क्या Freenom World के DNS रिसॉल्वर हमेशा चलते रहते हैं?

हां। Freenom की DNS अवसंरचना AnyCast का इस्तेमाल करती है। इसका मतलब यह है कि Freenom एकसमान IP पतों वाले कई नोड दुनिया भर में संचालित करता है। यदि इनमें से कोई एक नोड रखरखाव या सफल हमले के कारण अनुपलब्ध हो जाता है तो अन्य नोड अपने आप सेवा में आ जाएंगे। इस परिपक्व प्रौद्योगिकी की बदौलत आप आश्वस्त हो सकते हैं कि हम एक निरंतर अपटाइम प्रदान करते हैं।

Freenom World कितना तेज़ है?

दुनिया भर में कई स्थानों पर होने के चलते Freenom World के सर्वर हमेशा आस-पास ही मौजूद हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप एशिया, यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका या कनाडा, दक्षिण अमेरिका या ओशिनिया में हैं – हमारे सर्वर हर जगह हैं। हम नए नोड्स के साथ अपने AnyCast नेटवर्क का विस्तार करेंगे। यदि आप एक इंटरनेट सेवा प्रदाता हैं और DNS अवसंरचना चलाने में दिलचस्पी रखते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।

मैं अन्य DNS रिसॉल्वरों के बजाए Freenom World का इस्तेमाल क्यों करूं?

अधिकतर DNS रिसॉल्वर इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISP's) के पास हैं। अधिकतर ISP इंटरनेट (रूटिंग) तक पहुंच प्रदान करने में बहुत अच्छे हैं, लेकिन तेज और सुरक्षित DNS रिसॉल्वर सेवा प्रदान करने के लिए सिस्टम प्रबंधन क्षमताओं की कमी है। इनमें से अधिकतर रिसॉल्वर पुराने हो चुके हैं। बड़े विज्ञापन नेटवर्क DNS रिसॉल्विंग सेवाएं भी प्रदान करते हैं - लेकिन ये DNS रिसॉल्वर आपको दिखाए गए किसी भी विज्ञापन को अनुकूलित करने के लिए आपके इंटरनेट उपयोग के बारे में जानकारी रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसलिए अब और इंतज़ार न करें और अपने DNS को 80.80.80.80 और 80.80.81.81 में परिवर्तित करें।

मुझे दो IP पते दर्ज करने की ज़रूरत क्यों है?

DNS के विवरण में, जिसे RFC1034 और RFC1035 के नाम से जाना जाता है, और 1987 में बनाया गया था, कंप्यूटर धीमे और महंगे थे। उस समय बिजली की कटौती नियमित रूप से होती थी और AnyCast तब मौजूद नहीं था। उस समय यह महत्वपूर्ण था कि कम से कम दो सर्वर आपके DNS रिसॉल्वर के रूप में चलें। आजकल कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम फिर भी दो IP पते मांगते हैं। Freenom World में, 80.80.80.80 और 80.80.81.81 दो अलग-अलग भौतिक नेटवर्कों पर काम करते हैं (कट्टरपंथियों के लिए: 80.80.80.0/24 और 80.80.81.0/24) और DNS रिसॉल्वर सेवाओं का निरंतर अपटाइम सुनिश्चित करते हैं।

क्या आप Mac का समर्थन करते हैं?

बेशक! हमारे पास सभी OSX और MacOS कंप्यूटरों के लिए HowTo वीडियो उपलब्ध हैं. यदि आपके पास पुराने कंप्यूटर हैं तो आप निश्चित रूप से 80.80.80.80 और 80.80.81.81 को अपनी DNS रिसॉल्विंग सेवा के रूप में दर्ज कर सकते हैं।

क्या आप विंडोज़ का समर्थन करते हैं?

हां। हमारे पास HowTo वीडियो विंडोज़ के सभी संस्करणों के लिए उपलब्ध है, XP और Vista से लेकर नए 7,8 और विंडोज़ 10 तक। बेशक Freenom World पुराने विंडोज़ संस्करणों के साथ भी काम करता है।

क्या आप यूनिक्स का समर्थन करते हैं?

हां। हम Linux, FreeBSD या अन्य यूनिक्स फ्लेवर चलाने वाली मशीनों के लिए HowTo वीडियो पर काम कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश मशीनों में एक फाइल /etc/resolv.conf है, जिसे आप संपादित कर सकते हैं (रूट एक्सेस के साथ)। इस फाइल में बस दो लाइनें जोड़ें:



nameserver 80.80.80.80
nameserver 80.80.81.81

क्या आप Android फोन या टैबलेट का समर्थन करते हैं?

हां। हालांकि, Android का स्वामित्व Google के पास है, वह चाहता है कि आप उनके DNS रिसॉल्वर का इस्तेमाल करें। अपनी Android डिवाइस पर WiFi कनेक्शनों में बदलाव करना आसान है। अपनी डिवाइस पर सेटिंग्स खोलें, WiFi का चयन करें। अब अपने वर्तमान नेटवर्क को देर तक दबाएं, फिर नेटवर्क संशोधित करें का चयन करें। अब उन्नत विकल्प दिखाएं चेक बॉक्स को चिन्हित करें। IP सेटिंग को स्टैटिक में बदलें। यहां Freenom World DNS सर्वरों 80.80.80.80 और 80.80.81.81 को DNS1 और DNS2 के तहत जोड़ें।

क्या आप iOS iPhone या iPad का समर्थन करते हैं?

हां। आपके iPhone या iPad से सेटिंग्स पर टैप करें। अब WiFi पर टैप करें। सूची में अपना वायरलेस नेटवर्क खोजें, और तीर पर क्लिक करें। DNS फील्ड पर टैप करें। मौजूदा DNS सर्वर हटाएं और यहां 80.80.80.80,80.80.81.81 जोड़ें (अर्धविराम से अलग करके)।

Freenom वर्तमान में iOS के लिए एक ऐप विकसित कर रहा है, जो आपकी DNS सेटिंग्स को Freenom World के DNS सर्वर पर रखेगा।

क्या आप मेरे किसी अनुरोध को फ़िल्टर कर रहे हैं?

नहीं। Freenom में हम एक तटस्थ और पारदर्शी इंटरनेट में विश्वास करते हैं। इसका मतलब यह है कि हम आपके किसी भी DNS अनुरोध या उत्तर को फ़िल्टर नहीं करते हैं। हम गुमनामी सुनिश्चित करने के लिए DNS के IP पते को संग्रहीत नहीं करते। यदि आपका डोमेन लुकअप विफल रहता है तो हम RFC's के अनुसार उत्तर देते हैं और हम आपके ट्रैफ़िक को तीसरे पक्षों को या विज्ञापन पृष्ठों पर कभी नहीं भेजेंगे।

क्या आप कोई निजी जानकारी संग्रहीत करते हैं?

नहीं। ईमानदारी से हमारे पास आपकी व्यक्तिगत जानकारी नहीं है। हमारे पास केवल आपका IP पता है, जिसे आपसे जोड़ा जा सकता है लेकिन हम इस जानकारी को संग्रहीत नहीं करते।

आपके DNS रिसॉल्वर कहां स्थित हैं?

दुनिया भर में कई स्थानों पर हमारे DNS नोड्स हैं। और हम लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। यदि आप एक इंटरनेट सेवा प्रदाता हैं और DNS अवसंरचना चलाने में दिलचस्पी रखते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।

क्या कोई डोमेन नाम नहीं मिलने पर आप रीडायरेक्ट करते हैं?

बिलकुल नहीं! Freenom में हम एक तटस्थ और पारदर्शी इंटरनेट में विश्वास करते हैं। यदि आपका डोमेन लुकअप विफल रहता है तो हम RFC के अनुसार उत्तर देते हैं और हम आपके ट्रैफ़िक को तीसरे पक्षों को या विज्ञापन पृष्ठों पर कभी नहीं भेजेंगे।

Freenom World मेरे अपने रिसॉल्वर के उपयोग की तुलना में अधिक तेज़ क्यों है?

अपने खुद के रिसॉल्वर के बजाए Freenom World का इस्तेमाल करने के चार कारण हैं:

  1. AnyCast प्रौद्योगिकी के उपयोग की बदौलत Freenom World हमेशा चलता रहता है
  2. Freenom World नवीनतम DNS प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है (और इसे रोज़ाना अपडेट करता है) ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमले की भेद्यता बिल्कुल न्यूनतम बनी रहे
  3. Freenom सर्वर /होस्टिंग खर्च का ख्याल रखता है
  4. Freenom दुनिया भर में दूसरा सबसे बड़ा डोमेन प्रदाता है। इसका मतलब यह है कि लाखों उपयोगकर्ता पहले से ही Freenom World का इस्तेमाल कर रहे हैं, और काफी तेज़ी से DNS जवाब प्रदान कर रहे हैं, क्योंकि किसी अन्य व्यक्ति ने कुछ सेकंड पहले ही वही DNS सवाल पूछा हो सकता है।

क्या मैं अपनी एप्लीकेशनों या सेवाओं में Freenom World का भी उपयोग कर सकता हूं?

हां। वास्तव में हम आपको अपनी एप्लिकेशन या सेवा में Freenom के IP पतों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। IP पते 80.80.80.80 और 80.80.81.81 Freenom से संबंधित हैं और हमारी अपनी सेवाएं और एप्लिकेशन इन्हीं IP पतों पर निर्भर हैं।

Freenom कहां स्थित है?

Freenom का मुख्यालय नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में स्थित है। नीदरलैंड यूरोप का एक छोटा सा देश है और यूरोप में नेटवर्क तटस्थता कानून अपनाने वाला पहला देश है। नीदरलैंड एक स्वतंत्र राष्ट्र है जो सत्रहवीं शताब्दी से अपनी आत्मनिर्धारित तटस्थता, कई विवादास्पद विषयों पर अपने उदार रुख और राष्ट्रीय स्वतंत्रता की मजबूत भावना के कारण सुप्रसिद्ध है। Freenom अमेरिका स्थित विज्ञापन नेटवर्कों या किसी भी सुरक्षा एजेंसी से स्वतंत्र है। Freenom की मूल अवसंरचना एम्स्टर्डम इंटरनेट एक्सचेंज से जुड़ी हुई है, जो 5 टेराबाइट प्रति सेकंड के अधिकतम ट्रैफिक के साथ दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट एक्सचेंज केंद्र है।

क्या आप DNSSEC का समर्थन करते हैं?

हां। Freenom World के DNS रिसॉल्वर किसी भी अन्य रिसॉल्वर की तरह DNSSEC अनुरोधों को संभाल सकते हैं।

क्या Freenom World के DNS रिसॉल्वरों का उपयोग अन्य कंप्यूटरों पर हमला करने के लिए किया जा सकता है?

नहीं। विभिन्न दुरुपयोग-रोधी तकनीकों के साथ, Freenom का नेटवर्क संचालन केंद्र DNS का उपयोग करने वाले किसी भी हमले को रोकने के लिए हमेशा सचेत रहता है। इस तकनीकों में शामिल हैं, रेट लिमिटिंग, एक जैसे प्रश्नों को हटाना, अनुरोधों में एन्ट्रापी जोड़ना, वैधता की जांचें आदि लेकिन यह इन तक ही सीमित नहीं है।

क्या Freenom World के सर्वर Anycast का समर्थन करते हैं?

हां। Freenom की DNS अवसंरचना AnyCast का इस्तेमाल करती है। इसका मतलब यह है कि Freenom एकसमान IP पतों वाले कई नोड दुनिया भर में संचालित करता है। यदि इनमें से कोई एक नोड रखरखाव या सफल हमले के कारण अनुपलब्ध हो जाता है तो अन्य नोड अपने आप सेवा में आ जाएंगे। इस परिपक्व प्रौद्योगिकी की बदौलत आप आश्वस्त हो सकते हैं कि हम एक निरंतर अपटाइम प्रदान करते हैं।

कृपया निम्न डिवाइसों पर Freenom World को स्थापित करने के लिए HowTo वीडियो नीचे पाएं

कंप्यूटर (विंडोज़)

  • Windows 10
  • Windows 8
  • Windows 7
  • Windows Vista
  • Windows XP

कंप्यूटर (Mac)

  • Apple OS X
  • Apple macOS